पतरातू से चोरी हुआ टर्बो ट्रक बरामद, पांच दिन में पुलिस ने किया खुलासा

Ramgarh News: पतरातू थाना क्षेत्र के तालाताड़ से चोरी हुई टाटा 709 ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को लोहरदगा से गिरफ्तार कर लिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
अजय तिवारी की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तालाताड़ से चोरी हुई टाटा 709 टर्बो ट्रक मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चोरी किया गया वाहन भी बरामद कर लिया है.
13 मई की रात हुई थी चोरी की घटना
मामले का खुलासा करते हुए मंगलवार को एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी. उन्होंने बताया की सौंदा बस्ती निवासी शुभम कुमार की टाटा 709 ट्रक 13 मई की रात तालाताड़ से चोरी हो गया था. घटना के बाद पतरातू थाना में कांड संख्या 117/26 दर्ज करते हुए धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था. वाहन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.
लोहरदगा में छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 18 मई को लोहरदगा जिले के किस्को मोड़ क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान ट्रक चोरी कर ले जाने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रक भी बरामद कर लिया गया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोहरदगा थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय कासिम अंसारी के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के अलावा इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शीव लाल कुमार गुप्ता, एएसआई अफजल हुसैन, सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत
यह भी पढ़ें: खेल नगरी गुमला में स्थापना दिवस का जश्न: DC दिलेश्वर महतो संग ‘रन फॉर गुमला’ में दौड़े सैकड़ों युवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










