लखीसराय में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प, ‘संगठन सृजन साथी अभियान’ पर जोर

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 19 May 2026 3:23 PM

विज्ञापन

Lakhisarai Congress Meeting

Lakhisarai Congress Meeting: लखीसराय में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. ‘संगठन सृजन साथी अभियान’ के तहत आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Lakhisarai Congress Meeting: लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की खबर — लखीसराय जिले में मंगलवार को चितरंजन आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में ‘संगठन सृजन साथी अभियान’ के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने की. बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान तेज करने और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की गई.

जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान

बैठक में उपस्थित लखीसराय जिला प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार अवनीश उर्फ विद्यासागर पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर

जिला प्रभारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने की अपील की. उनका कहना था कि जितना मजबूत संगठन होगा, जनता की आवाज उतनी ही प्रभावी ढंग से उठेगी.

जिलाध्यक्ष ने दी एकजुटता की अपील

जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के हर वर्ग की लड़ाई लड़ती रही है. उन्होंने कहा कि आज देश और समाज को जोड़ने की आवश्यकता है. संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के मुद्दों को लगातार उठाना जरूरी है. उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें शत्रुधन सिंह, अर्जुन सिंह, प्रेम कुमार, सुनील कुमार, रामप्रवेश ठाकुर, राजकुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.

Also Read: CM सम्राट बोले- मरीज को रेफर किया तो CS पर होगा एक्शन, बिहार में 30 दिन में शिकायत नहीं सुलझी तो अफसर हटेंगे

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन