लखीसराय में बदला मौसम का मिज़ाज: आज दिन भर छाए रहेंगे बादल, भारी बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी

Updated:
विज्ञापन

आसमान में छाया बादल | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में मौसम का मिज़ाज बदला है और शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ झमाझम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 85% बारिश का अनुमान लगाते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

लखीसराय : जिले में शुक्रवार को मौसम सुहावना और राहत भरा रहने की संभावना है. दिनभर आसमान में बादल छाये रहने के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज करीब 85 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम की स्थिति को देखते हुए लखीसराय जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

14 और 15 अगस्त को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 अगस्त को पहले हल्की बूंदाबांदी और इसके बाद तेज बारिश होने की संभावना है. लगातार बारिश होने से जिले के निचले इलाकों और मुख्य सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. वायुमंडल में नमी का स्तर 95 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है.

खराब मौसम और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. बारिश या वज्रपात के दौरान पेड़ और बिजली के खंभे के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की गयी है.

28 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान

बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है. शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल और बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी रहेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन