तिरंगा यात्रा से पहले केआरके मैदान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पौधारोपण करते नप सभापति, नप ईओ सहित युवा विकास मंच के सदस्य | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस की तिरंगा यात्रा से पहले लखीसराय के केआरके मैदान में नगर परिषद और युवा विकास मंच द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लखीसराय : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा से पूर्व गुरुवार को नगर परिषद की ओर से शहर के केआरके मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लखीसराय युवा विकास मंच की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ देशभक्ति का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन और स्थानीय वार्ड आयुक्त गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से पांच पौधे लगाकर किया. इस दौरान मौजूद लोगों ने पौधों के संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया.
पर्यावरण संरक्षण के साथ देशभक्ति का संदेश
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ देशभक्ति का संदेश देना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. तिरंगा यात्रा से पहले पौधारोपण शहर को हरा-भरा बनाने की दिशा में छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की.
कार्यक्रम में लखीसराय युवा विकास मंच के अध्यक्ष सनोज साहू, सचिव डॉ. एसएन भारती, कोषाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, अशोक मिस्त्री, गोपाल गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, विष्णुदेव सहित मंच के अन्य सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







