रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में एनएसएस सम्मान समारोह, स्वयंसेवकों के कार्यों की हुई सराहना

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में एनएसएस सम्मान समारोह, स्वयंसेवकों के कार्यों की हुई सराहना

विज्ञापन

चितरपुर. रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के एनएसएस सेल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्या डॉ श्रावणी रॉय, उपप्राचार्य डॉ नजमुल इस्लाम, एकेडमिक इंचार्ज डॉ आशीष नारायण, एनएसएस समन्वयक रूपम कुमार पाल सहित संकाय सदस्य कोमल कुमारी एवं मामोनी मंडल शामिल हुए. इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि एनएसएस केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया. उप प्राचार्य ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के प्रति ईमानदारी, समर्पण एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ लगातार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया. एकेडमिक इंचार्ज ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाजहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले स्वयंसेवकों को मोमेंटो, प्रमाण-पत्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों ने एनएसएस समन्वयक श्री पाल को उनके समर्पित मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola