बिजली पोल व थाना की चहारदीवारी से टकराया ट्रक

Updated at : 20 Feb 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली पोल व थाना की चहारदीवारी से टकराया ट्रक

बिजली पोल व थाना की चहारदीवारी से टकराया ट्रक

विज्ञापन

पतरातू. रांची की ओर से आ रहा तेज रफ्तार टर्बो ट्रक (जेएच 01एसी-9596) पतरातू थाना के मुख्य गेट के समीप बिजली के पोल से टकरा गया. पोल से टक्कर के बाद ट्रक थाने की बाउंडरी से टकराने के बाद रूका. घटना के बाद वहां थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. ट्रक चालक व उस पर सवार मजदूर भाग निकले. बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण दो घंटे तक इलाके की बिजी गुल रही. ट्रक में कोयला अवशेष था. इससे कयास लगाया जा रहा है कि यह ट्रक कोयला ढुलाई के काम में लगा था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक से रांची व रामगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र बिंजा-छापर से अवैध ढंग से कोयला बाहर भेजा जाता है. दुर्घटना के बाद काफी देर तक टर्बो ट्रक थाना की चारदीवारी के पास ही खड़ा रहा. पुलिस द्वारा ट्रक दुर्घटना के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. संबंधित लोग ट्रक को वहां से ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola