गर्मी में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभियान मोड में होगा काम : डीसी

Updated at : 18 Feb 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
गर्मी में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभियान मोड में होगा काम : डीसी

गर्मी में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभियान मोड में होगा काम : डीसी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़ झारखंड शिक्षा परियोजना ने मंगलवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में टाउन हॉल भवन, रामगढ़ में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम में उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, नजारत उप समाहर्ता, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, विधि शाखा के प्रभारी पदाधिकारी का स्वागत किया गया. सभी ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रामगढ़ की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. मुखिया सम्मेलन में उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के विकास में मुखियाओं सहित सभी जनप्रतिनिधियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है. उपायुक्त ने सभी मुखियाओं एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से नियमित रूप से उनके क्षेत्र में स्थित विद्यालयों का निरीक्षण करने व विद्यालयों में चल रहे पठन -पाठन कार्यों का जायजा लेने की अपील की. उपायुक्त ने सभी को जिला प्रशासन द्वारा बच्चों को 24×7 शिक्षा से संबंधित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर शुरू की गयी योजनाओं की जानकारी दी. गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष गर्मी में ग्रामीण सहित अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन अभियान मोड में काम कर रहा है. इसके तहत प्रत्येक पंचायत में कम से कम तीन वैसी जलापूर्ति योजनाओं (जो कि वर्तमान में किसी कारणवश खराब हैं) को चिह्नित कर उनकी मरम्मत करायी जायेगी. उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों से इस पर विशेष ध्यान देने की अपील की. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola