सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व भाजपा नेता की मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व भाजपा नेता की मौत

विज्ञापन

भुरकुंडा. रिवर साइड भुरकुंडा निवासी पूर्व भाजपा नेता शैलेंद्र उर्फ पिंकू झा का निधन बुधवार को रांची के अस्पताल में हो गया. वह 18 मई को बासल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल हो गये थे. वह बाइक से रांची से भुरकुंडा लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक की अज्ञात चारपहिया वाहन से टक्कर हो गयी थी. अंतिम संस्कार गुरुवार को गिद्दी दामोदर तट पर किया जायेगा. पिंकू के परिवार में पिता इंद्रनाथ झा, पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री हैं. निधन पर विधायक रोशनलाल चौधरी, उप प्रमुख बबीता पांडेय, संजीव कुमार बाबला, मनोज राम, रमाशंकर पांडेय, मुखिया विकास पांडेय, इंद्रावती देवी, सत्यवंती देवी, नारायण चंद्र भौमिक, भोला कुशवाहा, नरेंद्र सिन्हा, अमरेश सिंह, अमितेष सिंह, संजय यादव, रामनरेश सिंह, पीडी सिंह, बलजीत सिंह, आशीष शर्मा, किशोर कुमार, संजय पासवान, राकेश सिंह, पवन झा, राजकुमार राणा, संजय रवि, वरुण कुमार, रंजन सिन्हा, आनंद शर्मा, चितरंजन, चंदन दुबे, बसंत कुमार, अनिल विश्वकर्मा, मिथिलेश राय, विजय कुमार, अजय पासवान शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola