नारी अदालत योजना का संचालन शुरू करें : डीसी

Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन

नारी अदालत योजना का संचालन शुरू करें : डीसी

विज्ञापन

रामगढ़. सामाजिक सुरक्षा शाखा व जिला बाल संरक्षण इकाई व जिला समाज कल्याण द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा मंगलवार को की गयी. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की. सामाजिक सुरक्षा के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी. बैठक में उपायुक्त ने आधार सीडिंग कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. सर्वजन पेंशन योजना के लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट मामलों में सुधार लाने के लिए 15 दिनों के भीतर कार्य में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने उपायुक्त को मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित नारी अदालत योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में जानकारी दी. बताया गया कि रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत गोला पंचायत में नारी अदालत योजना का क्रियान्वयन किया जाना है. उपायुक्त ने अगले एक सप्ताह में नारी अदालत योजना का संचालन शुरू करने काे कहा.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola