नगर परिषद बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, पार्षद लेटर पैड पर देंगे प्रस्ताव

Author SAROJ TIWARY|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद बोर्ड की बैठक में शामिल विधायक, नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ईओ एवं वार्ड पार्षद.

नगर परिषद बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, पार्षद लेटर पैड पर देंगे प्रस्ताव

विज्ञापन

रामगढ़. नगर परिषद कार्यालय, रामगढ़ के सभागार में शनिवार को बोर्ड की दूसरी बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नप के अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी ने की. मुख्य रूप से रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, नप उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता मौजूद थे. विधायक ममता देवी ने सभी नये चयनित वार्ड पार्षदों को उनके जीत के लिए बधाई दी. कहा कि प्रत्येक वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्ड की योजना को सिस्टमेटिक ढंग से रखें. कहा कि वार्ड की जनता ने काफी उम्मीद से आप सबों का चयन किया है. उस पर खड़ा उतरना जबावदेही है. विधायक रोशनलाल चौधरी ने वार्ड पार्षदों को जीत की बधाई दी. इस दौरान उन्होंने बोर्ड की बैठक के एजेंडा पर चर्चा करने की सलाह दी. समस्याओं को उठाने व उसके समाधान के पहल करने की बात कही. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने लेटर पैड पर पेयजल, बिजली, सडक, ड्रेन सहित अन्य समस्याओं को प्रोसिंडिंग के लिए समर्पित करेंगे. इनमें जो योजना प्रोसिडिंग होने लायक होगा, उसे लागू किया जायेगा. बैठक का संचालन नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी सह बोर्ड के सचिव अजमल हुसैन ने किया. मौके पर नगर परिषद रामगढ़ के 32 वार्ड के वार्ड पार्षद व नगर परिषद के अलग-अलग विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola