गिद्दी बस्ती में धूमधाम से हुई मंडा पूजा, छऊ नृत्य ने लोगों का मन मोहा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 25 May 2026 9:43 PM

विज्ञापन

गिद्दी बस्ती में धूमधाम से हुई मंडा पूजा, छऊ नृत्य ने लोगों का मन मोहा

विज्ञापन

गिद्दी. गिद्दी बस्ती में सोमवार को मंडा पूजा धूमधाम से मनायी गयी. लोटन सेवा के बाद पुजारी बासुदेव पांडेय ने श्रद्धालुओं को शिव मंदिर में पूजा करायी. इसके पश्चात पुरुलिया के छऊ नृत्य के कलाकारों ने घंटों मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. इस मौके पर पूजा समिति के संरक्षक सैनाथ गंझू व अध्यक्ष मुखिया हीरालाल गंझू ने कहा कि मंडा आस्था का पर्व है. यह हमें कई बातों का संदेश देता है. गिद्दी बस्ती में मंडा पर्व वर्षों से मनाया जा रहा है. स्थानीय जलस्रोत में स्नान कर 140 महिला व पुरुष अहले सुबह श्रद्धालु कलश में जल भर कर मंदिर पहुंचे. पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने दहकते अंगारों में नंगे पांव चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया. इसमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल थे. पूजा के अंत में बनस झूला हुआ. ड्राइवर एसोसिएशन गिद्दी बस्ती द्वारा मेला में चना व शरबत का वितरण किया गया. इस अवसर पर पूजा समिति के पदाधिकारी दिनेश्वर गंझू, कलेंद्र महली, प्रेमचंद गंझू, सुनील गंझू, गणेश गंझू, आशीष करमाली, दुबराज गंझू, शंकर करमाली, प्रदुमन ठाकुर, गोविंद गंझू, लक्ष्मीनारायण गंझू, बंसत गंझू, प्रेम गंझू, अशोक गंझू, कुलदीप गंझू, महादेव गंझू, मनोज महली, मंटू मांझी, चंदन महली, विकास कुमार गंझू, सुरेश गंझू, धनंजय गंझू, अनिल महली, करण गंझू, रवि टुडू, जीतू ठाकुर, रामचंद्र गंझू, अमन मुंडा, अर्जुन गंझू, संजय गंझू, नारायण, देवकुमार, मनोज, दिलीप गंझू उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola