महाकुंभ से घर लौट रही महिला की दुर्घटना में मौत

Updated at : 18 Feb 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
महाकुंभ से घर लौट रही महिला की दुर्घटना में मौत

महाकुंभ से घर लौट रही महिला की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन

बरकाकाना. बरकाकाना स्टेशन चौक के समीप वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान चैनगड्डा निवासी महेश्वरी देवी के रूप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार, महेश्वरी देवी 14 फरवरी को गांव के लोगों के साथ महाकुंभ की यात्रा में गयी थी. प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद सोमवार की देर रात लगभग दो बजे रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस से बरकाकाना स्टेशन पर उतरी. यहां से चैनगड्डा जाने के लिए स्टेशन चौक पहुंची. उसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में वाहन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना की सूचना पर बरकाकाना ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां जांच के बाद घायल महिला को मृत घोषित किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया कि महेश्वरी देवी का ससुराल रांची में है. पति की मौत के बाद वह मायके चैनगड्डा में रह रही थी. उसका अंतिम संस्कार रांची ससुराल में किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola