पेयजल संकट को लेकर कुंदरुकलां में लगा विशेष शिविर

Updated:
विज्ञापन

पेयजल संकट को लेकर कुंदरुकलां में लगा विशेष शिविर

विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं समस्याएं, शिविर में 22 आवेदन प्राप्त हुए चितरपुर. गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत दिलाने तथा खराब जलमीनारों को दुरुस्त करने के उद्देश्य से गुरुवार को कुंदरुकलां पंचायत सचिवालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन रामगढ़ उपायुक्त के निर्देश पर मुखिया किशुन राम मुंडा की अध्यक्षता में किया गया. शिविर में पंचायत क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गयी. इस दौरान विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त कनीय अभियंता एस कुमार, सहायक अभियंता संदीप कुमार महतो एवं प्रखंड समन्वयक विक्की नायक को ग्रामीणों ने विभिन्न मोहल्लों में व्याप्त पेयजल समस्या की जानकारी दी. ग्रामीणों ने खराब चापानल एवं जलमीनारों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की. अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जायेगा. इस दौरान तकनीकी टीमों को सक्रिय कर खराब चापानल एवं जलमीनारों को चिह्नित कर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया. लंबे समय से खराब कई चापानलों को दुरुस्त कर पुनः चालू कराया गया. शिविर में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें 15 चापानल एवं सात जलमीनार खराब होने की शिकायत शामिल थी. मुखिया के निर्देश पर तीन खराब जलमीनारों को तत्काल ठीक कराया गया. मुखिया ने कहा कि ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है. पंचायत स्तर पर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. मौके पर पंचायत सचिव रेणु कुशवाहा, पंचायत सहायक संदीप प्रसाद, सत्येंद्र नायक, सोनी प्रवीन, वार्ड सदस्य हीरा गोप, गोपाल यादव, प्रदीप कुमार नायक, रंजीत करमाली, शैलेंद्र यादव, शहजाद अंसारी, जल सहिया पुष्पा देवी, सुनीता देवी, ऊषा कुमारी, नागेश्वर बेदिया, परमेश्वर गोप, राज रंजन बेदिया मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola