श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों ने अस्पताल का किया निरीक्षण

श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों ने अस्पताल का किया निरीक्षण
उरीमारी. अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के महामंत्री सतीश सिन्हा ने सीसीएल अस्पताल गांधीनगर का निरीक्षण किया. मरीजों से भी मुलाकात की. उनके साथ संघ के अन्य पदाधिकारी भी थे. श्री सिन्हा ने निरीक्षण के बाद सीएमओ डॉ रत्नेश जैन व मैनेजर तेजवेंदर सिंह से मुलाकात की. कहा कि अस्पताल में एमआरआइ मशीन खराब मिली. अटेंडेंट के ठहरने की सुविधा नहीं है. पार्किंग की भी दिक्कत है. मरीजों के खान-पान के मामले में भी कमी है. प्रबंधन इसे जल्द सुधारने का काम करे. श्री सिन्हा ने कहा कि यह सीसीएल का सबसे बड़ा अस्पताल है, लेकिन व्यवस्था सही नहीं रहने के कारण लोगों को निजी अस्पताल का रूख करना पड़ता है. श्री सिन्हा ने बताया कि प्रबंधन ने सभी बिंदुओं पर शीघ्र पहल करने की बात कही है. निरीक्षण में नान्हू सिंह, रमेश प्रसाद, संतोष ठाकुर, हरेंद्र सिंह, रवि प्रधान, संतोष कुमार, हर्षवर्द्धन, विनोद कुमार, डॉल पोद्दार, शिवजी साव शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










