चक्रवाली में हाथियों ने घर के दरवाजे को तोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

चक्रवाली में हाथियों ने घर के दरवाजे को तोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन

मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र के चक्रवाली गांव में बीती रात हाथियों ने उत्पात मचाया. रात लगभग आठ-नौ बजे के बीच एक शावक समेत चार हाथियों का झुंड गांव में घुस आया. फलेंद्र मुंडा के घर पर धावा बोल दिया. हाथियों ने एक – एक कर पांच दरवाजों को तोड़ कर घर में प्रवेश किया. घर में रखे चावल व गेहूं को खाकर एवं बिखेरकर नष्ट कर दिया. घटना के दौरान घर में सो रहे फलेंद्र मुंडा व उनकी पुत्री प्रिया कुमारी बाल-बाल बच गये. इसके बाद हाथियों ने मूसलाजारा स्थित मुकेश मुंडा के घर को भी क्षतिग्रस्त किया. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. हर दो-तीन दिन में ऐसी घटनाएं हो रही हैं. सूचना देने के बावजूद रातभर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची. सुबह एक कर्मी पहुंच कर औपचारिकता निभा कर लौट गया. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है. चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola