एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया

Updated:
विज्ञापन

एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया

विज्ञापन

गिद्दी. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस (एआइओसीडी) ने 20 मई को पूरे देश में हड़ताल का आह्वान किया है. बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन बिहार-झारखंड ने इस हड़ताल का समर्थन किया है. हड़ताल के मुख्य मुद्दों में ऑनलाइन चेकअप के नाम पर नकली मेडिकल और गुमराह करने वाली सलाह, ऑनलाइन मार्केटिंग के माध्यम से दवाओं को गलत इस्तेमाल, नकली दवाओं की सप्लाई, दवाओं का दूसरे कॉमर्शियल सामान की तरह इस्तेमाल, बिना सही वेरिफिकेशन और फार्मासिस्ट की जवाबदेही के सप्लाई, पब्लिक हेल्थ व मरीज की सुरक्षा व प्राइवेसी के लिए खतरा तथा ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर एंटीबायोटिक्स और जरूरी दवाओं का इस्तेमाल शामिल है. . एसोसिएशन ने कहा कि इन मुद्दों की अहमियत व सच्चाई को देखते हुए हड़ताल का समर्थन करने का फैसला किया है. इसकी जानकारी केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शालिग्राम सिंह, रामगढ़ यूनिट के मुकेश कुमार, राजेश कुमार सिन्हा ने दी है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola