पानी की समस्या दूर करने का जीएम ने दिया आश्वासन
पानी की समस्या दूर करने का जीएम ने दिया आश्वासन
भुरकुंडा. भुरकुंडा क्षेत्र के तीन पंचायत बुध बाजार, चीफ हाउस व इमली गाछ में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी. चेतावनी के बाद सीसीएल प्रबंधन की ओर से वार्ता की पहल हुई. सोमवार को पीडी सिंह के नेतृत्व में बरका सयाल जीएम अजय सिंह से वार्ता हुई. वार्ता में जीएम ने कहा कि प्रबंधन पानी की समस्या पर गंभीर है. एसओसी समेत अन्य अधिकारियों को त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया जा चुका है. प्रभावित इलाकों में डीप बोरिंग भी करायी जायेगी. जीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया. यह भी कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा. वार्ता में अशोक वशिष्ठ, उप मुखिया प्रशांत कुमार, पवन झा, राकेश कुमार सिन्हा, प्रदीप भगत, अनिल कुमार, पंकज राणा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










