सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों ने अगलगी की घटनास्थल का निरीक्षण किया, कहा

Updated:
विज्ञापन

सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य अरुण कुमार सिंह और विकास कुमार ने सिरका परियोजना में रविवार को हुई आग की घटना को गंभीरता से लिया.

विज्ञापन

सुरक्षा नियमों की लापरवाही से हाइवा में लगी आग फोटो 4गिद्दी1-निरीक्षण करते सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य गिद्दी. सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य अरुण कुमार सिंह और विकास कुमार ने सिरका परियोजना में रविवार को हुई आग की घटना को गंभीरता से लिया. यह आग आउटसोर्सिंग कंपनी के हाइवा वाहन में ओबी उत्पादन के दौरान लगी थी. सोमवार को दोनों सदस्यों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और अधिकारियों से जवाब-तलब किया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह हादसा सुरक्षा नियमों की लापरवाही का परिणाम है. सिरका परियोजना पहले से ही फायर प्रोजेक्ट के रूप में जानी जाती है, जहां डीजीएमएस ने सुरक्षा और परिचालन के लिए कड़े नियम बनाये हैं. निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि मानक परिचालन प्रक्रिया और कार्य आचार संहिता का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह घटना हुई. सेफ्टी बोर्ड ने सवाल उठाया कि वाहन में फायर एक्सटिंग्विशर मौजूद था, फिर चालक ने उसका उपयोग क्यों नहीं किया. साथ ही रोड वर्जनेस रजिस्टर की मांग के बावजूद प्रबंधन ने इसे प्रस्तुत नहीं किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू किया जाये और लापरवाही पर रोक लगायी जाये. इस मौके पर परियोजना पदाधिकारी ए.एन. सिंह, मैनेजर एस.के. सिन्हा, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी रमेश कुमार और परियोजना सुरक्षा पदाधिकारी सुजान दलबेहरा भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola