.. विहिप ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का दूध से किया अभिषेक, 51 किलो लड्डू का वितरण

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ के सुभाष चौक पर सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने भाजपा की बंगाल जीत का जश्न मनाया.

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ के सुभाष चौक पर सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने भाजपा की बंगाल जीत का जश्न मनाया. इसे हिंदुत्व की जीत का प्रतीक बताया गया. कार्यक्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया गया और उन्हें भगवा वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया. इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच 51 किलो लड्डू का वितरण कर खुशी साझा की गई. पूरे चौक को भगवा ध्वजों से सजाकर उत्सव का माहौल बनाया गया. विहिप रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा ने कहा कि यह जीत बंगाल में लंबे समय से चली आ रही कथित हिंदू विरोधी कुरीतियों के अंत का प्रतीक है. उन्होंने इसे किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि सनातन धर्म की आस्था और विश्वास की जीत बताया. इस अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, बिजू गोयनका, जिला सत्संग प्रमुख संतोष सिंह, अवधेश वर्मा, विनय शर्मा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव, अनीता पाठक, राजदीप सिंह, सुजल वर्मा, दिलीप मालाकार, अर्जुन साहू, मनीष, पिंकी सिंह, शीला देवी, मुस्कान देवी, सरस्वती देवी, गायत्री देवी, चंपा देवी, जानकी देवी, संजीत कौर और प्रेमलता देवी सहित कई लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola