भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी

Updated at : 17 Feb 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी

गिद्दी में सोमवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

जनता के सच्चे नायक थे कर्पूरी ठाकुर-विजय साहूफोटो 17गिद्दी1-माल्यार्पण करते लोगगिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी में सोमवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी. सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय महासचिव विजय साहू ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जनता के सच्चे नायक थे. वह हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए चिंतित रहते थे. उनका जीवन सादगी से भरा था. मौजूदा दौर में राजनेताओं के लिए वह मिसाल है. राजद नेता राजनाथ यादव व आजसू के केंद्रीय सचिव गुड्डू यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर देशी माटी और देशी मिजाज के राजनेता थे. उन्हें न तो पद का लोभ था और न ही उसकी लालसा. मौजूदा दौर के राजनेताओं को उनके जीवन से प्ररेणा लेने की जरूरत है. वक्ताओं ने कहा कि उनके विचारों पर चलने से ही देश मजबूत बन सकता है. इस अवसर पर ललित सहजारा, सियाराम सिंह, राजेश सिंह, दीपक झा, अजय कुमार, संजीत पटेल, धन्ना दत्ता, सोनू पासवान, आनंद कुमार, जितेंद्र कुमार, चरण महली, मोनू अग्रवाल, शंकर, विक्की सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

कर्पूरी ठाकुर से समाज के लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत

रामगढ़. सोमवार को भारत रत्न जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि रामगढ़ जिला नाई समिति की ओर से स्थानीय रामगढ़ ब्लॉक के समीप स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल के परिसर में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ जिला नाई समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर पूर्णकांत कुमार ठाकुर व संचालन जिला सचिव लालचंद ठाकुर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष प्रोफेसर प्रणीत कुमार ठाकुर ने दिया. कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि माया ठाकुर व प्रोफेसर पूर्णकांत कुमार ठाकुर अध्यक्ष जिला नाई समिति रामगढ़ के द्वारा कर्पूरी ठाकुर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर रामगढ़ जिला नाई समिति के सभी पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माया ठाकुर ने कहा कि आज वर्तमान समय में हम सभी नाई समाज के लोगों को एकता बनाए रखने की बहुत ही जरूरत है और सभी नाई समाज के लोगों को विशेष रूप से महिलाओं को भी आगे आना होगा तभी हमारा समाज सशक्त और मजबूत होगा. भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी से प्रेरणा लेनी चाहिए. कार्यक्रम में रामगढ़ जिला नाई समिति रामगढ़ के जिला सचिव, लालचंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रोफेसर प्रणीत कुमार ठाकुर, संरक्षक, महेंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, अमित ठाकुर, सुधीर ठाकुर नूतन आनंद ठाकुर के अलावे प्रतिमा सेन गुप्ता अलका श्रीवास्तव, रेणुका श्रीवास्तव बिंदिया यादव, सुनीता, सविता अनु, तनु, सरिता श्रीवास्तव कौशल्या, कनक, रोहित, पंखुड़ी आध्या, प्रियल, सुमित के अलावे समाज के कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola