प्रशासन का नहीं, चोरों का चल रहा है शासन : सांसद

Updated at : 21 Feb 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन का नहीं, चोरों का चल रहा है शासन : सांसद

प्रशासन का नहीं, चोरों का चल रहा है शासन : सांसद

विज्ञापन

कुजू/चैनपुर. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र की चैनपुर बस्ती में दो दिन पहले चैनपुर निवासी संजय प्रसाद के आवास में हुई चोरी की घटना को लेकर राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद ने भुक्तभोगी के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने झारखंड के डीजीपी व रामगढ़ एसपी से घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही. उन्होंने प्रभात खबर से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हमेशा चोरी की घटना हो रही है. ग्रामीणों के अनुसार, अब तक 17 चोरी की घटना हो चुकी है. प्रशासन मूकदर्शक बना है. इससे लगता है कि यहां प्रशासन का नहीं, चोरों का शासन चलता है. अपराधी बंद आवास को निशाना बनाते हैं. कोई अगर घर में ताला लगा कर शादी व मुंडन आदि कार्यक्रम में जाता है, तो अपराधी उनके यहां चोरी की घटना का अंजाम दे देता है. इससे ग्रामीण भयभीत हैं. अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करने से ग्रामीणों में रोष है. प्रशासन अब भी अपराधियों को नहीं पकड़ेगा, तो ग्रामीण आंदोलन करेगा. गौरतलब हो कि चैनपुर निवासी संजय प्रसाद अपने परिवार के साथ आवास में ताला लगा कर महाकुंभ गये थे. इसी बीच, अपराधियों ने घर का ताला तोड़ कर नकद समेत जेवरात की चोरी कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola