Ramgarh: कैथा महादेव मंडा में 24 मई को मनाया जाएगा मंडा पूजा
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 10 May 2026 9:02 PM
मंडा पूजा को लेकर बैठक करते ग्रामीण और समिति के लोग.
Ramgarh: रामगढ़ के कैथा महादेव मंडा में 24 मई को पारंपरिक मंडा पूजा का आयोजन किया जाएगा. पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: कैथा महादेव मंडा परिसर में रविवार को कैथा मंडा समिति एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने की. बैठक में कैथा में पारंपरिक रूप से धूमधाम से मंडा पर्व मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कैथा में मंडा पूजा 24 मई को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा.
दो वर्षों बाद होगा आयोजन
अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने बताया कि गांव में मंदिर निर्माण कार्य के कारण पिछले दो वर्षों से मंडा पर्व का आयोजन नहीं हो पाया था. अब मंदिर निर्माण कार्य एवं भव्य यज्ञ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है. इस वर्ष मंडा पूजा एवं मेला का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा.
छऊ नृत्य होगा आकर्षण का केंद्र
समिति के कोषाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने बताया कि इस वर्ष मंडा पूजा को विशेष रूप से यादगार बनाया जाएगा. कार्यक्रम में बंगाल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी.
मंडा पर्व के कार्यक्रमों की दी गई जानकारी
बैठक में मंडा पर्व के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई. इसके तहत 19 मई को धूमैल, 20 मई को विश्वकर्मा पूजा, 21 मई को उतरी, 22 मई को पटभंगी, 24 मई को उपवास तथा 25 मई को फुलखुंदी एवं मुंडन संस्कार का आयोजन किया जाएगा. बैठक में सचिव राजकुमार महतो, संरक्षक सुदर्शन महतो, सचिन महतो, मुकेश महतो, जितेंद्र महतो, राधा महतो, नितेश तिवारी, चुन्नीलाल महतो, ईश्वर ओहदार, जगलाल महतो, शक्ति महतो, गुलचरण महतो, लोकनाथ महतो, राम प्रकाश महतो, जितेंद्र रविदास, संजय करमाली, बिगिया महतो, जयधन महतो, सरवन कुमार, अजय आस्था, संजय कुमार एवं पंकज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें…
हौसले के आगे हारा ‘सिस्टम’, गुमला में ग्रामीणों ने खुद बनाई 1 किलोमीटर लंबी सड़क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










