चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 18 मार्च को, अधिसूचना जारी

Updated at : 19 Feb 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 18 मार्च को, अधिसूचना जारी

चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 18 मार्च को, अधिसूचना जारी

विज्ञापन

रामगढ़. चेंबर चुनाव को लेकर बुधवार को रामगढ़ चेंबर भवन में प्रेस वार्ता हुई. इसमें चुनाव पदाधिकारी सह अधिवक्ता बंशीधर गोप ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के (सत्र 2025-27) चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. चेंबर के संविधान के तहत दो वर्षीय सत्र के लिए 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया जायेगा. नामांकन पत्र 25 से 27 फरवरी तक शाम छह से आठ बजे तक मिलेगा. नामांकन पत्र एक हजार शुल्क राशि जमा कर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है. नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी की रात आठ बजे तक है. नामांकन पत्रों की जांच एक मार्च को शाम छह से आठ बजे तक, नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि दो से तीन मार्च को शाम छह से आठ बजे तक है. प्रत्याशी सूची का प्रकाशन तीन मार्च को रात आठ बजे के बाद होगा. मतदान 18 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चेंबर भवन में होगा. मतगणना शाम पांच बजे से परिणाम आने तक होगी. चेंबर भवन का चुनाव कार्यालय प्रत्येक दिन शाम छह बजे से रात आठ बजे तक खुला रहेगा. प्रेस वार्ता में चेंबर के चुनाव पदाधिकारी के अलावा सदस्य सह अधिवक्ता प्रणव मुखर्जी, रमेश बौंदिया, अनिल कुमार सिन्हा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola