मगनपुर : हंगर फ्री वर्ल्ड माइक्रोलर्निंग सेंटर का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

मगनपुर : हंगर फ्री वर्ल्ड माइक्रोलर्निंग सेंटर का उद्घाटन

विज्ञापन

मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र के कुरमी धर्मशाला, धमनाटांड़ में हंगर फ्री वर्ल्ड माइक्रोलर्निंग सेंटर का उद्घाटन पूर्व मुखिया बजरंग कुमार महथा एवं पंचायत समिति सदस्य बालगोबिंद महतो ने किया. पूर्व मुखिया ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की मजबूत नींव है. ऐसे केंद्र वंचित और जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन उपयोगी ज्ञान भी दिया जायेगा. उनके बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पौष्टिक भोजन की भी व्यवस्था की जायेगी. मौके पर जगदंब महतो, बुधेश्वर महतो, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, बिंदु देवी, रुक्मणि देवी, देवंती देवी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola