भाकपा माले ने दिया धरना-प्रदर्शन

Updated at : 19 Feb 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा माले ने दिया धरना-प्रदर्शन

भाकपा माले ने दिया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन

गोला. गोला के डीवीसी चौक में बुधवार को भाकपा माले ने गोला थाना प्रभारी की मनमानी के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने गोला थाना प्रभारी के खिलाफ बयानबाजी की. लोगों ने आरोप लगाया कि दो आदिवासी महिलाओं के साथ मारपीट की घटना होने के बाद भी गोला थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया. आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया गया. लोगों ने आदिवासी महिलाओं की शिकायत पर अविलंब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की, अन्यथा थाना प्रभारी के विरुद्ध आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी. सभा को शंकर मुंडा, भुनेश्वर बेसरा, सोनी कुमारी, सीता देवी, धनेश्वर महतो, हीरालाल महतो, देवकीनंदन बेदिया, नीता बेदिया ने संबोधित किया. क्या है मामला : गोला मुंडा टोली निवासी रागिनी कुमारी एवं रुबी कुमारी ने गोला थाना में आवेदन देकर गांव के रंजीत कुमार एवं सुमेश कुमार एवं कल्पना देवी पर मारपीट करने एवं डायन बिसाही कह कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. यह घटना सात जनवरी की है. इनके द्वारा गोला थाना में उक्त तीनों के खिलाफ शिकायत की गयी थी, लेकिन थाना प्रभारी ने मामला दर्ज नहीं किया. इसके बाद एसपी से मिलकर इसकी जानकारी देकर न्याय की गुहार लगायी गयी. महिलाओं ने थाना प्रभारी पर शिकायत वापस लेने का दबाव देने का भी आरोप लगाया. क्या कहते हैं थाना प्रभारी : थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है. पहले ही दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया जा चुका है. दोनों पक्ष आपस में शांति व्यवस्था बनाये रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola