रामगढ़ : 11 फरवरी को सेविका-सहायिका महासम्मेलन में भाग लेने पर बनी सहमति

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2024 7:28 AM

विज्ञापन

साथ ही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा झारखंड आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के लिए रामगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में रेखा देवी मांडू निवासी को मनोनीत किया गया.

विज्ञापन

रामगढ़ : मांडू चट्टी पंचायत सचिवालय में झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सेविका रेखा देवी एवं संचालन मुखिया बैजनाथ राम ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा व विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा, पलामू जिला संयोजक महेंद्र प्रजापति शामिल हुए. बैठक में आगामी 11 फरवरी को रांची में होनेवाले सेविका सहायिका का महासम्मेलन का तैयारी एवं संगठन के मजबूती पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा झारखंड आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के लिए रामगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में रेखा देवी मांडू निवासी को मनोनीत किया गया.

इसके बाद सभी सेविका सहायिका बहनों द्वारा मनोनीत अध्यक्ष एवं अतिथियों का स्वागत किया. साथ ही महासम्मेलन में रांची ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया. मौके पर रंजू मिश्रा, कुसुम देवी, जयंती देवी, ममता प्रसाद, टेरेसा मुर्मू, कनिज अजमेरी, वनिता देवी, मीना देवी, मुन्नी देवी, बासमती देवी, झालो देवी, सुषमा देवी, फहराना परवीन, विद्या देवी, मधु देवी, बहमनी हेंब्रम, सरिता देवी, नीतू सिन्हा, पिंकी देवी, रीतलाल प्रसाद, रामवृक्ष महतो, राम अवतार प्रसाद, योगेश्वर महतो, अशेश्वर मुंडा आदि मौजूद थे.

Also Read: रामगढ़ में नलकारी नदी के तट पर आज होगी गंगा आरती, तैयारी जोरों पर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola