सभी पंचायतों में हो रहा है आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण : विधायक

सभी पंचायतों में हो रहा है आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण : विधायक
दुलमी. दुलमी प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने किया. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की सभी पंचायतों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. इस केंद्र में कई बीमारियों का उपचार किया जायेगा. उक्त केंद्र में सप्ताह में दो दिन डॉक्टर बैठेंगे, तो लोगों को सुविधा होगी. इस संबंध में सिविल सर्जन से बात की जायेगी. स्वास्थ्य उपकेंद्र में चहारदीवारी व पहुंच पथ होना जरूरी है. विशिष्ट अतिथि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि इस आरोग्य मंदिर से लोगों को सुविधा मिलेगी. बीडीओ अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र में छोटी -मोटी बीमारियों का उपचार होगा. लेकिन दुलमी में प्रखंड स्तरीय अस्पताल का होना जरूरी है. संचालन ड्रेसर योगेंद्र भोगता ने किया. मौके पर नील दीप कुमार, अकमल अंसारी, सुफेदा खातून, मंजू देवी, ललिता कुमारी, दीपक महतो, विक्की महतो, संतोषी देवी, दुलारी देवी मौजूद थे. महिलाओं ने रखी पानी की समस्या : हरहद कंडेर बरवा टोला की महिलाओं ने विधायक ममता देवी के समक्ष पानी की समस्याएं रखीं. महिलाओं ने कहा कि गांव में वर्षों से पेयजल की समस्या है. यहां के लोग कुएं से पानी लाकर पीते हैं. कभी – कभी कुआं मालिक से पानी के लिए पूछना पड़ता है. गांव में चापानल है, लेकिन पानी ही नहीं निकलता है. इसके कारण दूर के कुएं से पानी लाना पड़ता है. विधायक ने जल्द पेयजल सुविधा मुहैया कराने की बात कही. ग्रामीणों में पंचमी देवी, लखीमनी देवी, बसंती देवी, इंदरी देवी, सरसो देवी, ललिता देवी, कुंती देवी, सीमा देवी, परनी देवी, विमला देवी, अजय मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




