लीड) फ्लैग-डीसी ने किया नामांकन केंद्रों का निरीक्षण, कहा

लीड) फ्लैग-डीसी ने किया नामांकन केंद्रों का निरीक्षण, कहा हेडिंग- नामांकन में किसी को परेशानी नहीं हो गोला में 145 मुखिया व 196 वार्ड सदस्य ने खरीदे फार्मतीन वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने कराया नामांकन फोटो फाइल : 26 चितरपुर ई, एफ, जी बीडीओ से बातचीत करते उपायुक्त, नामांकन कराने पहुंचे वार्ड सदस्य प्रत्याशी एवं फॉर्म […]
लीड) फ्लैग-डीसी ने किया नामांकन केंद्रों का निरीक्षण, कहा हेडिंग- नामांकन में किसी को परेशानी नहीं हो गोला में 145 मुखिया व 196 वार्ड सदस्य ने खरीदे फार्मतीन वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने कराया नामांकन फोटो फाइल : 26 चितरपुर ई, एफ, जी बीडीओ से बातचीत करते उपायुक्त, नामांकन कराने पहुंचे वार्ड सदस्य प्रत्याशी एवं फॉर्म खरीदने के लिये उमड़े लोग गोला/दुलमी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन 26 अक्तूबर को रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे ने गोला में बने केंद्रों का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने प्रपत्र बिक्री से संबंधित जायजा लिया. उन्होंने नामांकन केंद्र में नियुक्त निर्वाची एवं सह निर्वाची पदाधिकारी को कई दिशा -निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को नामांकन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. इस दौरान कतारबद्ध होकर प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म खरीदा. मौके पर बीडीओ पवन कुमार, सीओ कामिनी कौशल लकड़ा, कृपाल कच्छप, सविता वर्मा, अविनाश कुमार, दीपक कुमार, बालेश्वर महतो आदि मौजूद थे. नामांकन फॉर्म लेने के लिए उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़गोला प्रखंड मुख्यालय में मुखिया व वार्ड सदस्य के नामांकन फॉर्म की बिक्री के लिए चार काउंटर बनाये गये हैं. 26 अक्तूबर को पहले दिन फॉर्म लेने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी. मुखिया पद के लिए 145 उम्मीदवार एवं वार्ड सदस्य पद के लिए196 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म की खरीदारी की. नामांकन केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किये गये थे. मुख्यालय परिसर के बाहर ही सभी वाहनों को रोक दिया गया. तीन वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने कराया नामांकन : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन गोला प्रखंड कार्यालय में तीन वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र भरा. जानकारी के अनुसार, पूरबडीह पंचायत के वार्ड संख्या छह की प्रत्याशी पूनम प्रिया एवं वार्ड संख्या सात के प्रत्याशी आनंद प्रकाश ने नामांकन प्रपत्र भरा एक अन्य वार्ड सदस्य प्रत्याशी ने भी अपना नामांकन प्रपत्र भरा. दुलमी में 122 फॉर्म बिका, एक प्रत्याशी ने कराया नामांकनदुलमी.पंचायत चुनाव को लेकर दुलमी प्रखंड के आरके हाई स्कूल हरहद कंडेर में मुखिया व वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए नामांकन केंद्र बनाया गया है. नामांकन के प्रथम दिन सोमवार को मुखिया पद के लिए 71 एवं वार्ड सदस्य पद के लिए 51 फॉर्म की बिक्री की गयी. जबकि पोटमदगा पंचायत के सूदन कुमार ने वार्ड सदस्य के लिए नामांकन प्रपत्र भरा. मौके पर वरीय पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह, बीडीओ असलम खान, लोकेश कुमार, चितरंजन पटेल, युगेश कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










