वन विभाग ने लकड़ी लदे वैन को किया जब्त

वन विभाग ने लकड़ी लदे वैन को किया जब्त दो युवकों को भेजा जेलफोटो फाइल संख्या 26 कुजू गिरफ्तार युवक, 26 कुजू ए: जब्त वाहन कुजू.मांडू वन क्षेत्र से पिकअप वैन पर चिरान की लकड़ियां लाद कर ले जा रहे दो युवकों को वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को गिरफ्तार किया. लकड़ी लदे पिकअप […]
वन विभाग ने लकड़ी लदे वैन को किया जब्त दो युवकों को भेजा जेलफोटो फाइल संख्या 26 कुजू गिरफ्तार युवक, 26 कुजू ए: जब्त वाहन कुजू.मांडू वन क्षेत्र से पिकअप वैन पर चिरान की लकड़ियां लाद कर ले जा रहे दो युवकों को वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को गिरफ्तार किया. लकड़ी लदे पिकअप वैन को जब्त कर रांची रोड स्थित वन विभाग कार्यालय ले जाया गया. इस संबंध में विभाग ने मामला दर्ज करते हुए दोनों युवकों को रामगढ़ उपकारा भेज दिया. जानकारी के अनुसार, गश्ती के दौरान वन क्षेत्र पदाधिकारी विनय कुमार को पिकअप वैन (जेएच02जे/6302) पर चिरान की लकड़ियां लाद कर ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वैन का पीछा कर डटमा मोड़, कुजू के समीप पकड़ा. इससे जुड़े दो युवक मांडू निवासी विनय कुमार साव व ढुलेश्वर साव को गिरफ्तार किया. छापामारी में टोंगी वनपाल डोमन राम, वनरक्षी लक्ष्मण प्रजापति, जयनंदन प्रसाद आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










