ओके...किसी संगठन या गुट से कोई सांठगांठ नहीं : टीपीसी

अोके…किसी संगठन या गुट से कोई सांठगांठ नहीं : टीपीसी भुरकुंडा. टीपीसी उग्रवादी संगठन के राजन करमाली ने फोन कर कहा है कि टीपीसी का सुशील श्रीवास्तव गिरोह या पांडेय गिरोह से कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही जेजेएमपी उग्रवादी संगठन से भी कोई सांठगांठ नहीं है. कहा कि हालिया दिनों में क्षेत्र में रंगदारी, […]
अोके…किसी संगठन या गुट से कोई सांठगांठ नहीं : टीपीसी भुरकुंडा. टीपीसी उग्रवादी संगठन के राजन करमाली ने फोन कर कहा है कि टीपीसी का सुशील श्रीवास्तव गिरोह या पांडेय गिरोह से कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही जेजेएमपी उग्रवादी संगठन से भी कोई सांठगांठ नहीं है. कहा कि हालिया दिनों में क्षेत्र में रंगदारी, गोली या बम कांड, हत्या जैसे मामलों में दूसरे संगठनों व गुटों के साथ टीपीसी का भी नाम जोड़ा जा रहा है. यह बेवजह व आधारहीन है. राजन ने कहा कि सौंदा में ब्रजेश की हत्या या बलकुदरा कैंप पर हुए हमले में टीपीसी का हाथ नहीं है. राजन ने कहा कि मेरे नाम पर क्षेत्र में रंगदारी वसूलने की खबरें मिल रही है. इस पर पुलिस भी अपने तरीके से जांच-पड़ताल करे. टीपीसी भी अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










