पंचायत वाच) ..लाखों की लागत से बने स्वास्थ्य उपकेंद्र में लटका है ताला

Published at :25 Oct 2015 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत वाच) ..लाखों की लागत से बने स्वास्थ्य उपकेंद्र में लटका है ताला

पंचायत वाच) ..लाखों की लागत से बने स्वास्थ्य उपकेंद्र में लटका है ताला पंचायत में मतदाताओं की संख्या 2822 है, पंचायत सचिवालय का हुआ है निर्माण फोटो 25गिद्दी3,4-कैलाश गंझू व मलेश्वर महतो (ग्रामीण)25गिद्दी5-बन कर तैयार है स्वास्थ्य उपकेंद्र25गिद्दी6,7-मुखिया राकेश कुमार सिंह व धनंजय सिंह गिद्दी(हजारीबाग).कोयला व ग्रामीण क्षेत्र आधारित पंचायत है रैलीगढ़ा पूर्वी. पंचायत में […]

विज्ञापन

पंचायत वाच) ..लाखों की लागत से बने स्वास्थ्य उपकेंद्र में लटका है ताला पंचायत में मतदाताओं की संख्या 2822 है, पंचायत सचिवालय का हुआ है निर्माण फोटो 25गिद्दी3,4-कैलाश गंझू व मलेश्वर महतो (ग्रामीण)25गिद्दी5-बन कर तैयार है स्वास्थ्य उपकेंद्र25गिद्दी6,7-मुखिया राकेश कुमार सिंह व धनंजय सिंह गिद्दी(हजारीबाग).कोयला व ग्रामीण क्षेत्र आधारित पंचायत है रैलीगढ़ा पूर्वी. पंचायत में मतदाताओं की संख्या 2822 है. इसमें पुरुष मतदाता 1522 व महिला 1300 हैं. मजदूर कॉलोनी क्षेत्र के बैरकधौड़ा से लेकर एमपीआइ तक सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं है. सड़कों पर हमेशा पानी बहते रहता है. बैरकधौड़ा व एमपीआइ मजदूर कॉलोनियों में गंदगी का अंबार है. देखने से नहीं लगता है कि यह सीसीएल की कॉलोनी है. कई जगहों पर गंदे पानी का जमाव है. यह कई बीमारियों को आमंत्रित कर रहा है. बैरकधौड़ा में बच्चों का नवप्राथमिक विद्यालय भी है. पंचायत की पछाड़ी बस्ती में पंचायत सचिवालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया है. यहां पर लाखों की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र बन कर तैयार है, लेकिन केंद्र में ताला लटका हुआ है. यह स्वास्थ्य उपकेंद्र कब चालू होगा, यह किसी को नहीं मालूम है. विकास के कई कार्य हुए हैं : मुखिया मुखिया राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें पांच वर्षों में 13वीं वित्त योजना से लगभग 14 लाख रुपये मिले थे. इस पैसे से पंचायत में तीन नाली, चार चबूतरा, नौ जगहों पर पीसीसी, एक चहारदीवारी व एक पुलिया का निर्माण किया गया है. पंचायत सचिवालय में हजारों के कई सामान की खरीदारी की गयी है. स्कूलों में बेंच-डेस्क भी दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि आपदा कोष से पंचायत को दो लाख रुपये मिले थे. इस पैसे से पंचायत के कई चापानलों की मरम्मत करायी गयी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से पंचायत को छह लाख 93 हजार रुपये मिले थे. इससे चार जगहों पर पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया है. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हमें जितनी राशि मिली थी, उसे ईमानदारीपूर्वक खर्च की है. अपेक्षित कार्य नहीं हुए : धनंजय चुनाव में दूसरे स्थान पर रहने वाले धनंजय सिंह ने कहा कि अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुआ है. पंचायत के मलेश्वर महतो ने कहा कि मुखिया ने विकास कार्य किया है. कैलाश गंझू ने कहा कि मुखिया को जितनी राशि मिली थी, उसके अनुरूप कार्य हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola