राशन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत

राशन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत घाटोटांड़.मांडू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों की जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने लाल कार्ड व राशन आवंटन में अनियमितता का मामला उठाया है. सरकार के संबंधित विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए क्षेत्र के कई जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने बताया कि जिस डीलर के पास बीपीएल […]
राशन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत घाटोटांड़.मांडू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों की जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने लाल कार्ड व राशन आवंटन में अनियमितता का मामला उठाया है. सरकार के संबंधित विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए क्षेत्र के कई जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने बताया कि जिस डीलर के पास बीपीएल कार्ड नहीं है, उसे राशन आवंटित कर दिया गया. जिन डीलरों के पास बीपीएल कार्ड 50 व उससे भी ज्यादा है, उन्हें राशन आवंटित नहीं किया गया. क्षेत्र के जरूरतमंद लाभुक राशन से वंचित हो जाते हैं. राशन से वंचित लाभुक अपना गुस्सा क्षेत्र की जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों पर उतारते हैं. कई जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि बीपीएल कार्ड वितरण में भी अनियमितता बरती गयी है. इसकी शिकायत जब संबंधित विभाग के अधिकारियों से की जाती है, तो वे भी इस पर ध्यान नहीं देते. इस शिकायत के बाबत संबंधित अधिकारियों ने संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










