डीडीसी ने किया कलस्टर व बूथों का निरीक्षण

डीडीसी ने किया कलस्टर व बूथों का निरीक्षण सोनडीमरा/दुलमी . रामगढ़ डीडीसी किशोर कुमार ने शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगडीह, डीमरा, बरलंगा सहित कई विद्यालयों में बने कलस्टर व बूथों का निरीक्षण किया. डीडीसी श्री कुमार ने बूथ व कलस्टर में पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही पंचायत चुनाव […]
डीडीसी ने किया कलस्टर व बूथों का निरीक्षण सोनडीमरा/दुलमी . रामगढ़ डीडीसी किशोर कुमार ने शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगडीह, डीमरा, बरलंगा सहित कई विद्यालयों में बने कलस्टर व बूथों का निरीक्षण किया. डीडीसी श्री कुमार ने बूथ व कलस्टर में पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर कर्मियों को कई दिशा निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दुलमी के नामांकन भवन का दौरा किया. उधर, दुलमी प्रखंड कार्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर बीडीओ ने कर्मियों के साथ बैठक की. इस दौरान शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने पर विचार-विमर्श किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










