नगर भ्रमण कर प्रतिमा को किया गया वर्सिजित

Published at :24 Oct 2015 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
नगर भ्रमण कर प्रतिमा को  किया गया वर्सिजित

नगर भ्रमण कर प्रतिमा को किया गया विर्सजित24 कुजू डी: रॉकेट जलाते अतिथि.कुजू. दुर्गा पूजा समिति तोपा व ओरला द्वारा शुक्रवार को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तोपा में पीओ एके सिंह द्वारा रावण के पुतले को जलाया गया. वहीं ओरला में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कुजू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर […]

विज्ञापन

नगर भ्रमण कर प्रतिमा को किया गया विर्सजित24 कुजू डी: रॉकेट जलाते अतिथि.कुजू. दुर्गा पूजा समिति तोपा व ओरला द्वारा शुक्रवार को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तोपा में पीओ एके सिंह द्वारा रावण के पुतले को जलाया गया. वहीं ओरला में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कुजू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर गंझू, विशिष्ट अतिथि मुखिया निर्मल करमाली, झाविमो प्रखंड अध्यक्ष ज्योतिंद्र प्रसाद साहू द्वारा रावण के पुतले को जलाया गया. तोपा पूजा समिति द्वारा प्रतिमा को नगर भ्रमण कर तोपा पोखरिया खदान में विसर्जित किया गया. ओरला पूजा समिति द्वारा नगर भ्रमण कर ओरला तालाब में प्रतिमा को विसर्जित किया गया. मौके पर राजू प्रसाद, शशि नायक, प्रेम कुमार, विक्रांत कुमार, गोविंद कुमार, विक्की कुमार नायक, अमन कुमार, टिंकू नायक, अखिलेश महतो, देवकी महतो, दुखी महतो, कौलेश्वर नायक, गोपाल महतो, दिलीप रवानी, छोटू गंझू, मुटरा, देवानंद विश्वकर्मा, विक्रम विकास पूर्वे, हरिशलाल, श्रवण, अमित, राज कुमार, विनोद प्रसाद, पारसनाथ मुंडा, विजय, मुकेश, किशन, अनिल, रौशन, नंदू, अशोक, पंकज आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola