नम आंखों से दी माता को विदाई

Published at :24 Oct 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
नम आंखों से दी माता को विदाई

रामगढ़ : रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को किया गया. श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ माता दुर्गा को पुन: अगले वर्ष आने की कामना के साथ विदाई दी. विदाई से पूर्व माता की पूजा-अर्चना की गयी. सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया आैर सिंदूर खेला. […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को किया गया. श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ माता दुर्गा को पुन: अगले वर्ष आने की कामना के साथ विदाई दी.
विदाई से पूर्व माता की पूजा-अर्चना की गयी. सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया आैर सिंदूर खेला. रामगढ़ शहर के सुभाष चौक, थाना चौक, प्राचीन दुर्गा मंडप चट्टी बाजार, मिलोनी क्लब, बिजुलिया, विकास नगर, पतरातू बस्ती में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया. पूजा स्थल से बाजे-गाजे के साथ विजर्सन जुलूस निकाला गया.
शहर के बिजुलिया तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. कई प्रतिमाओं का विसर्जन बरकाकाना स्थित जोड़ा तालाब में किया गया. रांची रोड क्षेत्र की प्रतिमओं का विसर्जन सेंवटा तालाब में किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola