मुखिया से मांगी रंगदारी, केस दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2015 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

भुरकुंडा : पटेल नगर के मुखिया विमल राय से रंगदारी मांगने वाले एक व्यक्ति पर भुरकुंडा पुलिस ने रंगदारी का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में धारा 384 के तहत सौंदा डी निवासी संजय कुमार साहू व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है. मुखिया विमल राय ने थाना में आवेदन […]
विज्ञापन
भुरकुंडा : पटेल नगर के मुखिया विमल राय से रंगदारी मांगने वाले एक व्यक्ति पर भुरकुंडा पुलिस ने रंगदारी का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में धारा 384 के तहत सौंदा डी निवासी संजय कुमार साहू व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है. मुखिया विमल राय ने थाना में आवेदन दिया था.
इसमें बताया गया था कि 22 अक्तूबर की सुबह वह अपने घर के समीप दो मित्रों के साथ खड़े थे. तभी संजय साहू अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से पहुंचा. उसने विमल राय से कहा कि उन पर कई मामले चल रहे हैं.
पतरातू थाना प्रभारी को पांच लाख रुपया मेरे बताये हुए जगह पर 12 से दो बजे के बीच पहुंचा दें, नहीं तो हत्या भी हो सकती है. इसके पूर्व 20 अक्तूबर को मुखिया के पंचायत के ही एक व्यक्ति ने थाने में किसी मामले में शिकायत की थी. तब पुलिस ने मुखिया को पूछताछ के लिए थाना बुलाया था. बाद में शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी. इसी मामले पर मुखिया से संजय साहू ने पैसे की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










