सड़क दुर्घटना में छह घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

भुरकुंडा/भदानीनगर : बासल थाना व भदानीनगर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान दो दिनों में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गये. बासल थाना के लबगा चौक के समीप मेला देख कर पैदल लौट रहे किशोर कुमार, रीना देवी, संतोष कुमार (रसदा महुआ टोला निवासी) को इंडिगो कार (जेएच01बीके-8597) ने टक्कर मार […]
विज्ञापन
भुरकुंडा/भदानीनगर : बासल थाना व भदानीनगर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान दो दिनों में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गये. बासल थाना के लबगा चौक के समीप मेला देख कर पैदल लौट रहे किशोर कुमार, रीना देवी, संतोष कुमार (रसदा महुआ टोला निवासी) को इंडिगो कार (जेएच01बीके-8597) ने टक्कर मार दी. सभी घायलों का इलाज पतरातू अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद कार चागक गाड़ी लेकर भाग निकला. भदानीनगर थाना के महुआ टोला के समीप सड़क दुर्घटना में पतरातू रेलवे स्टेशन निवासी संजय कुमार, संजु देवी, ज्योति कुमारी, सुंदर नगर भुरकुंडा निवासी मधु कुमारी घायल हो गये. सभी का इलाज भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में किया गया. मधु को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.
महिलाओं ने किया विषपान
गोला.गोला थाना क्षेत्र के कोरांबे गांव एवं बख्शी टोला गोला में अलग – अलग दो महिलाओं ने विषपान किया. इससे दोनों महिलाओं की स्थिति गंभीर हो गयी. दोनों का इलाज गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.
दुर्घटना में घायल
सोनडीमरा. गोला – बरियातू मार्ग के कामता के समीप सड़क दुर्घटना में पांच वर्षीय बालक घायल हो गया. बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कामता निवासी शिवम कुमार घायल हो गया. उसका प्राथमिक इलाज गोला में कराने के बाद रांची रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










