प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गापूजा संपन्न

Published at :23 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गापूजा संपन्न

प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गापूजा संपन्न 23 घाटो – 1 प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रतिमा को नदी की अोर ले जाते श्रद्धालु. घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो, केदला, लइयो सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया. केदला कलाली मोड़ व केदला तीन नंबर में भंडारा का आयोजन किया […]

विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गापूजा संपन्न 23 घाटो – 1 प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रतिमा को नदी की अोर ले जाते श्रद्धालु. घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो, केदला, लइयो सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया. केदला कलाली मोड़ व केदला तीन नंबर में भंडारा का आयोजन किया गया. इसके बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. वहीं लईयो, केदला नगर, प्रेमनगर, राजेंद्र नगर, वेस्ट बोकारो सेंट्रल साइट, आंबेडकर नगर, मुकुंदाबेड़ा, सारूबेड़ा, अतना व चैनपुर आदि स्थानों में भी गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया. इससे पूर्व महिलाओं ने सिंदूर होली खेली तथा मां को विदाई दी. सक्रिय रही पुलिसइस बार वेस्ट बोकारो के सेंट्रल साइट दुर्गा मंडप व मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के साथ-साथ पूजा समिति व टाटा सिक्यूरिटी के सुरक्षाकर्मी सक्रिय थे. पुलिस की सक्रियता के कारण कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. हालांकि दशमी की रात बाहर से आये कुछ युवकों ने शराब पीकर मेले में अशांति पैदा करने की कोशिश जरूर की. लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया. कुछ को पकड़ कर ओपी भी ले गयी. बाद में समझा-बुझा कर छोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola