एसआरसी के जवान की मौत

एसआरसी के जवान की मौत रामगढ़. एसआरसी के जवान धर्मेंद्र (उम्र 21 वर्ष, पिता रेशम सिंह) की मौत पानी में डूबने से हो गयी. घटना शुक्रवार की है. इस संबंध में टीआरजी बटालियन के जगतार सिंंह ने रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि प्रत्येक दिन के तरह एसआरसी […]
एसआरसी के जवान की मौत रामगढ़. एसआरसी के जवान धर्मेंद्र (उम्र 21 वर्ष, पिता रेशम सिंह) की मौत पानी में डूबने से हो गयी. घटना शुक्रवार की है. इस संबंध में टीआरजी बटालियन के जगतार सिंंह ने रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि प्रत्येक दिन के तरह एसआरसी में प्रशिक्षण चल रहा था. इसी क्रम में शुक्रवार को धर्मेंद्र सेंटर की झील में पैर फिसलने से डूब गया. जब उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गयी थी. वह बेलादयानी, जिला रूपनगर पंजाब का रहनेवाला है. पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










