बाइक का लॉक तोड़ रहा था, पकड़ाया

Published at :23 Oct 2015 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक का लॉक तोड़ रहा था,  पकड़ाया

बाइक का लॉक तोड़ रहा था, पकड़ायारामगढ़. रांची रोड स्थित मारुति शो-रूम के निकट से लोगों ने एक मोटरसाइकिल चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है. पकड़े गये युवक का नाम दुर्गेश मिश्रा है. वह रांची का रहनेवाला है. इस संबंध में रामगढ़ थाना में बिंझार निवासी सुनील करमाली (पिता अमरदीप करमाली) ने आवेदन […]

विज्ञापन

बाइक का लॉक तोड़ रहा था, पकड़ायारामगढ़. रांची रोड स्थित मारुति शो-रूम के निकट से लोगों ने एक मोटरसाइकिल चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है. पकड़े गये युवक का नाम दुर्गेश मिश्रा है. वह रांची का रहनेवाला है. इस संबंध में रामगढ़ थाना में बिंझार निवासी सुनील करमाली (पिता अमरदीप करमाली) ने आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि उसने अपनी अपाची मोटरसाइकिल (जेएच02जेड-4707) को रांची रोड के मारूति शो रूम के निकट खड़ी की थी. इसी बीच एक युवक वहां आया और इधर-उधर देखते हुए मोटरसाइकिल के लॉक को तोड़ दिया. उसके संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया. घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola