दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Published at :23 Oct 2015 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल चितरपुर / गोला. रामगढ़ – बोकारो मार्ग के लारी के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. बाद में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पेटरवार के हतलता निवासी धर्मेंद्र महतो (25 वर्ष) व आनंद महतो मोटरसाइकिल से कोठार जा रहे थे. इस […]

विज्ञापन

दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल चितरपुर / गोला. रामगढ़ – बोकारो मार्ग के लारी के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. बाद में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पेटरवार के हतलता निवासी धर्मेंद्र महतो (25 वर्ष) व आनंद महतो मोटरसाइकिल से कोठार जा रहे थे. इस दाैरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गये. दोनों घायलों को गोला के अस्पताल पहुंचाया जा रहा था. इस बीच धर्मेंद्र महतो की रास्ते में ही मृत्यु हो गयी. बताया जाता है कि घायलों को जब गोला अस्पताल पहुंचाया गया, तो यहां चिकित्सक नहीं थे. इसके कारण ग्रामीणों ने हो – हंगामा भी किया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola