लीड) फ्लैग-परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर की मनी पुण्यतिथि

Published at :23 Oct 2015 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
लीड) फ्लैग-परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर की मनी पुण्यतिथि

लीड) फ्लैग-परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर की मनी पुण्यतिथि हेडिंग-सिख रेजिमेंटल सेंटर में माल्यार्पण कर दी गयी श्रद्धांजलि फोटो फाइल 23आर- व 23आर-ए- परमवीर चक्र विजेता शहीद सूबेदार जोगिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते कार्यवाहक कमांडेंट रामगढ़. परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह की पुण्यतिथि पर सिख रेजिमेंटल सेंटर में समारोह का आयोजन उन्हें श्रद्धांजलि […]

विज्ञापन

लीड) फ्लैग-परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर की मनी पुण्यतिथि हेडिंग-सिख रेजिमेंटल सेंटर में माल्यार्पण कर दी गयी श्रद्धांजलि फोटो फाइल 23आर- व 23आर-ए- परमवीर चक्र विजेता शहीद सूबेदार जोगिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते कार्यवाहक कमांडेंट रामगढ़. परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह की पुण्यतिथि पर सिख रेजिमेंटल सेंटर में समारोह का आयोजन उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. सिख रेजिमेंटल सेंटर के कार्यवाहक कमांडेंट कर्नल आर्येंद्र शर्मा, सैन्य अधिकारी, जेसिओज व जवानों ने माल्यार्पण कर परमवीर चक्र विजेता सरदार जोगिंदर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया. समारोह का आयोजन सिख रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ के सूबेदार जोगिंदर सिंह चौक पर किया गया था. परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह के नाम पर एक चौक का नामांकरण किया गया है. यहां परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह की प्रतिमा स्थापित की गयी है. 1962 के भारत-चीन युद्ध में पायी थी वीरगति1962 के भारत-चीन युद्ध में सूबेदार जोगिंदर सिंह नेफा के तवांग सेक्टर में एक प्लाटून का नेतृत्व कर रहे थे. सूबेदार जोगेंदर सिंह सिंह अपने प्लाटून के साथ टोंग-पेंग ला इलाके में तैनात थे. भारी गोलीबारी के बीच सूबेदार जोगिंदर सिंह ने अपने प्लाटून के साथ दुशमनों को आगे बढ़ने से रोक दिया था. घायल होने के बाद भी सूबेदार जोगिंदर सिंह ने 52 दुशमनों को मार गिराया. गोला बारूद खत्म होने के बाद भी बैनेट युद्ध से भी दुशमनों को रोका तथा लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की. सूबेदार जोगिंदर सिंह की साहस, वीरता व कुशल नेतृत्व को देखते हुए सूबेदार जोगिंदर सिंह को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola