बाटम) आकर्षक रहा आतिशबाजी का नजारा

बाटम) आकर्षक रहा आतिशबाजी का नजारा 23बीएचयू-19-मेले में उमड़ी भीड़.23बीएचयू-20-सिंदूर होली खेलती महिलाएं.23बीएचयू-21-रावण दहन के मौके पर की गयी आतिशबाजी का नजारा.रावण दहन में करीब 50 हजार लोग जुटे बरकाकाना. बरकाकाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई. इस दौरान नयानगर घुटूवा का मेला व रावण दहन लोगों के मुख्य आकर्षण का केंद्र बना […]
बाटम) आकर्षक रहा आतिशबाजी का नजारा 23बीएचयू-19-मेले में उमड़ी भीड़.23बीएचयू-20-सिंदूर होली खेलती महिलाएं.23बीएचयू-21-रावण दहन के मौके पर की गयी आतिशबाजी का नजारा.रावण दहन में करीब 50 हजार लोग जुटे बरकाकाना. बरकाकाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई. इस दौरान नयानगर घुटूवा का मेला व रावण दहन लोगों के मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा. मेले में सैकड़ों दुकानों के अलावा एक दर्जन से अधिक विभिन्न प्रकार के झूलों का लोगों ने आनंद उठाया. खासकर गुरुवार को यहां हुए रावण दहन में करीब 50 हजार लोग जुटे. रावण दहन से पूर्व यहां पर शानदार आतिशबाजी की गयी. मुख्य अतिथि बरकाकाना सीडब्ल्यूएस के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने रावण के पुतले में अग्नि प्रवेश कराया. इसके अलावा गांधी नगर, चिल्ड्रेन पार्क, लोको कॉलोनी बरकाकाना के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. शुक्रवार को प्रतिमाओं का विसर्जन स्थानीय जलाशयों में शोभा यात्रा के बीच किया गया. विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने माता को विदाई दी. इस मौके पर महिलाओं ने सिंदूर खेला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










