शोभा यात्रा के बीच प्रतिमा का विसर्जन

Published at :23 Oct 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
शोभा यात्रा के बीच प्रतिमा का विसर्जन

शोभा यात्रा के बीच प्रतिमा का विसर्जन23बीएचयू-2-पुतला दहन करते लोग.23बीएचयू-3-जलता रावण का पुतला.23बीएचयू-4-माता की प्रतिमा का विसर्जन करते लोग.23बीएचयू-5-पूजा पंडाल में जुटे लोग. जगह-जगह जले बुराई के प्रतीक रावण, महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई भुरकुंडा. असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार दुर्गा पूजा भुरकुंडा […]

विज्ञापन

शोभा यात्रा के बीच प्रतिमा का विसर्जन23बीएचयू-2-पुतला दहन करते लोग.23बीएचयू-3-जलता रावण का पुतला.23बीएचयू-4-माता की प्रतिमा का विसर्जन करते लोग.23बीएचयू-5-पूजा पंडाल में जुटे लोग. जगह-जगह जले बुराई के प्रतीक रावण, महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई भुरकुंडा. असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार दुर्गा पूजा भुरकुंडा कोयलांचल व बासल के ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से संपन्न हुई. कई जगहों पर पूजा समिति द्वारा गुरुवार व कई जगहों पर शुक्रवार को मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन विभिन्न जलाशयों में किया गया. विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी. महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली. कोयलांचल के रिक्रिएशन क्लब द्वारा रावण दहन गुरुवार को किया गया. आतिशबाजी के बीच थाना प्रभारी अतिन कुमार ने पुतला जलाया. लोगों ने आयोजित मेले का भरपूर आनंद उठाया. जवाहर नगर, बलकुदरा, रिवर साइड, सीसीएल सौंदा, सौंदा बस्ती, बिरसा चौक, गांधी पार्क रिवर साइड में भी रावण दहन किया गया. मौके पर चमनलाल, रणविजय सिंह, सुरेश सिंह, विनय सिंह, अशोक सिंह, अरुण सिन्हा, श्याम सुंदर सिंह, राजेश मिश्रा, लक्ष्मीनारायण प्रसाद, बलकुदरा में झरी मुंडा, विजय मुंडा, अमर यादव, विजय साहू, योगेश यादव, संजय प्रसाद, मनोज मुंडा, राजू मुंडा, विकास चंद्र कौर, क्वायरी गेट में प्रमोद साव, विकास प्रसाद, पप्पू साव, मोहित महतो आदि उपस्थित थे.सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजनदुर्गा पूजा के अवसर पर लबगा, बलकुदरा, जयनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. लबगा में विधायक निर्मला देवी ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. दशमी के दिन भाजपा किसान मोरचा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कच्छप ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस अवसर पर नंदलाल महतो, प्रकाश साव, डोमन महतो, रामेश्वर गोप, रंजीत यादव, रूपलाल साव, बासुदेव तुरी, मंसूर अंसारी, प्रवीण तुरी, रामेश्वर यादव, प्रभात कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola