पंडाल का उदघाटन, उमड़े श्रद्धालु

Published at :21 Oct 2015 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
पंडाल का उदघाटन, उमड़े श्रद्धालु

उरीमारी. बरका-सयाल प्रक्षेत्र की उरीमारी व बिरसा परियोजना के संयुक्त पूजा पंडाल का उदघाटन मंगलवार को बरका-सयाल क्षेत्र के जीएम प्रकाश चंदा, पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार, उरीमारी मुखिया दिलीप यादव ने किया. 4.5 लाख की लागत से पंडाल का निर्माण किया गया है. असम के मंदिर का प्रारूप बनाया गया है. हेसाबेड़ा में बने इस […]

विज्ञापन
उरीमारी. बरका-सयाल प्रक्षेत्र की उरीमारी व बिरसा परियोजना के संयुक्त पूजा पंडाल का उदघाटन मंगलवार को बरका-सयाल क्षेत्र के जीएम प्रकाश चंदा, पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार, उरीमारी मुखिया दिलीप यादव ने किया. 4.5 लाख की लागत से पंडाल का निर्माण किया गया है. असम के मंदिर का प्रारूप बनाया गया है.
हेसाबेड़ा में बने इस पंडाल को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. आयोजन समिति द्वारा ऑरकेस्ट्रा का भी आयोजन किया गया है. दशमी के दिन रावण दहन भी किया जायेगा. मौके पर पीओ बीबी मिश्रा, वीएसपी सिन्हा, सैयद विलायतुल्लाह, पंसस कानू मरांडी, विंध्याचल बेदिया, अर्जुन प्रजापति, रोतिन दत्ता, मोहन मांझी, सीताराम किस्कू, दिलीप कुमार, महावीर प्रसाद, रामाशंकर शाही, राम रतन राम, शनिचर मांझी, मोतीलाल मांझी, डॉ जीआर भगत, जतरू बेसरा, जयपाल टुडू, सअनि लाल बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे.
सोनडीमरा. गोला प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं. विभिन्न पंडालों में स्थापित मां दुर्गे सहित अन्य देवी देवताओं का भी दर्शन कर रहे हैं. पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola