दुर्घटना में युवक घायल

Published at :20 Oct 2015 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में  युवक घायल

दुर्घटना में युवक घायल मांडू. थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांडूडीह स्थित सुजीत लाइन होटल के समीप एमएच 33 पर हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक मोहित पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मांडू पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को उपचार कराने के लिए मांडू सीएचसी ले गये. केंद्र के चिकित्सक […]

विज्ञापन

दुर्घटना में युवक घायल मांडू. थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांडूडीह स्थित सुजीत लाइन होटल के समीप एमएच 33 पर हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक मोहित पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मांडू पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को उपचार कराने के लिए मांडू सीएचसी ले गये. केंद्र के चिकित्सक डॉ अशोक राम व डॉ विवेक ने उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया. घटना मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे की है. जानकारी के अनुसार, मोहित मोटरसाइकिल (जेएच02एबी/9755) से कुजू से अपने घर चरही थाना क्षेत्र के हेंदेगढ़ा लौट रहा था. इसी बीच सुजीत लाइन होटल के समीप अनियंत्रित होकर वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola