...बसकुदरा ने तिलैया को पराजित किया

…बसकुदरा ने तिलैया को पराजित कियाफोटो 19गिद्दी6-पुरस्कार वितरण करते अतिथि गिद्दी(हजारीबाग). बसकुदरा ने तिलैया (सांडी) को हराकर लालमोहन बेदिया मेमोरियल फुटवॉल प्रतियोगिता जीत ली है. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के खिलाड़ी राजेश हेम्ब्रम को दिया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को कुरकुट्टा फुटबॉल मैदान में खेला गया. निर्धारित समय तक […]
…बसकुदरा ने तिलैया को पराजित कियाफोटो 19गिद्दी6-पुरस्कार वितरण करते अतिथि गिद्दी(हजारीबाग). बसकुदरा ने तिलैया (सांडी) को हराकर लालमोहन बेदिया मेमोरियल फुटवॉल प्रतियोगिता जीत ली है. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के खिलाड़ी राजेश हेम्ब्रम को दिया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को कुरकुट्टा फुटबॉल मैदान में खेला गया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रही. इसके बाद टाइब्रेकर का सहारा लिया गया. इसमें बसकुदरा की टीम ने सांडी को 3-0 से पराजित कर दिया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि मजदूर नेता अनिल कुमार बेदिया व विशिष्ठ अतिथि शंकर बेदिया ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. मौके पर पंसस भीम बेदिया, उमेश बेदिया, रमेश बेदिया, सहदेव बेदिया, दिनेश बेदिया, अमरलाल बेदिया, नरेश बेदिया, गोविंद बेदिया, युगेश्वर बेदिया, विनोद करमाली आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










