पांच लिफ्टरों को नोटिस, आंदोलन की चेतावनी

पांच लिफ्टरों को नोटिस, आंदोलन की चेतावनी
गिद्दी (हजारीबाग). गिद्दी सी रोड सेल के संयोजक मंडली ने पावर सेक्टर के पांच लिफ्टरों को नोटिस दिया है. रोड सेल के संयोजक मंडली का कहना है कि पावर सेक्टर के लिफ्टरों के पास मजदूरों का मजदूरी लंबे समय से लंबित है. वह मजदूरी देने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. आठ दिनों के अंदर मजदूरों को बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होगा, तो बाध्य होकर यहां पर अनिश्चितकाल के लिए उनलोगों का कार्य बाधित किया जायेगा. संयोजक मंडली ने कहा कि लिफ्टरों के पास काफी पैसा बकाया है. इससे मजदूरों में नाराजगी है. इस पत्र की प्रतिलिपि झारखंड के मुख्यमंत्री, हजारीबाग एसपी, डीसी व अन्य पुलिस प्रशासन पदाधिकारी को दी गयी है. पत्र देने वालों में गणेश महतो, तूफानी राम, रतिलाल मरांडी, विक्की राइन, कुलेश्वर राम, बिगू अंसारी, तुलसी महतो, राजन, श्रीनाथ महतो, केतर मुंडा, नागेश्वर पटेल, भुवनेश्वर बेदिया, चंद्रदेव महतो, विनोद महतो, जयलाल महतो, खेमनाथ, राजेश महतो, रूपलाल चौधरी शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




