पांच सीसीएलकर्मियों को विदाई दी गयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 8:04 PM
फोटो 31गिद्दी2,3-गिद्दी सी व गिद्दी में विदाई देते अधिकारी व मजदूर गिद्दी(हजारीबाग).गिद्दी, गिद्दी सी व रैलीगढ़ा के पांच सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मियों को अलग-अलग समारोह आयोजित कर रविवार को विदाई दी गयी. गिद्दी सी में शिबू महतो, रैलीगढ़ा में भखरू मुंडा व इंद्रनाथ रविदास तथा गिद्दी में असलम हुसैन व रामचंद्र सिंह को विदाई दी गयी. इस […]
फोटो 31गिद्दी2,3-गिद्दी सी व गिद्दी में विदाई देते अधिकारी व मजदूर गिद्दी(हजारीबाग).गिद्दी, गिद्दी सी व रैलीगढ़ा के पांच सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मियों को अलग-अलग समारोह आयोजित कर रविवार को विदाई दी गयी. गिद्दी सी में शिबू महतो, रैलीगढ़ा में भखरू मुंडा व इंद्रनाथ रविदास तथा गिद्दी में असलम हुसैन व रामचंद्र सिंह को विदाई दी गयी. इस मौके पर आयोजित समारोह में गिद्दी सी में परियोजना अभियंता भरत साव, एसजी आलम, गिद्दी में कोलियरी मैनेजर एसके सिंह, केके दत्ता, रैलीगढ़ा में अभियंता एसके सिन्हा, बिजेंद्र राय ने अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने कहा कि कंपनी में कार्य करनेवाले लोगों को एक न एक दिन सेवानिवृत्त होना पड़ता है. यह जीवन का चक्र है. वक्ताओं ने उनके सुखमय जीवन की मंगलकामना की. इसके बाद परियोजना के अधिकारियों के हाथों सेवानिृवत्त कर्मचारियों को उपहार भेंट किया गया. मौके पर संदीप कुमार, अनिल बेदिया, चंद्रशेखर सिंह, जावेद परवेज, देवनाथ प्रसाद, सत्येंद्रनारायण सिंह, मिठाई लाल, सोहराव, शत्रुघ्न तांती, अर्जुन, रामनरेश शर्मा, सुशील कुमार, दिग्विजय, रोहित, जयप्रकाश राम, रीत कपूर, तसलीम, चंदन, जीतेंद्र भुइयां, दिनेश, रंजन, विष्णुदेव, जाकिर हुसैन, लायक अली, जसमुद्दीन, ईश्वर शर्मा, जोगेंद्र, शंकर प्रसाद, खिरोधर, आश बहादूर, एलके मुखर्जी, रोहित, करुणा, आर गंझू, धनेश्वर, रामकिशुन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










