सांसद ने की रजरप्पा में पूजा - अर्चना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

कुरमी समाज ने दी लाठी चार्ज की जानकारी रजरप्पा.रांची के सांसद रामटहल चौधरी ने रविवार को रजरप्पा में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. सांसद के रजरप्पा आगमन पर कुरमी समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया. पिछले दिन पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज की घटना की जानकारी दी. लोगों […]

विज्ञापन

कुरमी समाज ने दी लाठी चार्ज की जानकारी रजरप्पा.रांची के सांसद रामटहल चौधरी ने रविवार को रजरप्पा में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. सांसद के रजरप्पा आगमन पर कुरमी समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया. पिछले दिन पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज की घटना की जानकारी दी. लोगों ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये थे. उन्होंने घटना की जांच कराने का आश्वासन दिया. सांसद श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार एक साल में कई उल्लेखनीय कार्य की है. आनेवाले दिनों में जनता को इसका लाभ मिलेगा. मौके पर कुरमी महासभा के ठाकुर दास महतो, भीम महतो, शिव शंकर महतो, सोरेन महतो, रामेश्वर महतो आदि शामिल थे. उधर, उनकी सुरक्षा को लेकर एएसआइ तिलक बहादुर सदलबल मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola